जनता की सुरक्षा की बजाय ड्यूटी के दौरान 100डायल वाहन में सोते मिले कमान्डर
नगराम थाना क्षेत्र में जनता की सुरक्षा में डायल 100के पीआरबी वाहन न०- 0520में तैनात कमान्डर ड्यूटी के दौरान वाहन व कार्यालय में सोते मिले
जागरूक लोगो ने कमान्डर के सोने का वीडियों बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल

मोहनलालगंज।सूबे के डीजीपी भले ही अपने मातहतो को कितने भी पेचं कसे ओर थानो व क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहने की नसीहत देते है लेकिन मातहत पुलिस विभाग की किरकिरी कराने से बाज नही आ रहे।लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में जनता की सुरक्षा के लिये डायल- 100 पीआरबी न०0520में तैनात कमान्डर मगंलवार की सुबह ड्युटी के दौरान पुलिस जीप में सोते दिखे वाहन में कमाडंर की नीद नही पूरी हुयी तो वो थाने पहुँचकर वहा डायल 100वाहन खङाकर कुर्सी पर लेट कर सोने लगे।जागरूक लोगो ने वाहन व थाना कार्यालाय मे कमांडर के सोने का वीडियों बनाने के बाद गुरूवार को उसे सोशल मीडिया पर डालने के साथ डायल 100 के कन्ट्रोल रूम में फोन कर शिकायत दर्ज कराकर कमांडर के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की माँग की है।वही क्षेत्रीय लोगो का कहना है पीआरबी वाहन में तैनात दरोगा आये दिन ड्यूटी के दौरान वाहन में सोते रहते है।

जानकारी के अनुसार नगराम थाना क्षेत्र में डायल -100 पीआरबी न०-0520में तैनात कमान्डर महावीर वर्मा आये दिन ड्यूटी के दौरान वाहन मे सोते रहते है बीते मगंलवार को दिन में पीआरबी वाहन में ड्यूटी के दौरान सुबह 10:30बजे के करीब दरोगा महावीर वर्मा को सिपाहियों के साथ जीप में सोते देखकर जागरूक लोगो वीडियों बना डाल ओर दरोगा को भनक तक नही लगी।वही हद तो तब हो गयी वाहन में नीदं पुरी नही हुयी तो कमांडर महावीर वर्मा थाने में डायल-100वाहन को खङा कर कार्यालय में पङी कुर्सी पर ही ड्यूटी के दौरान बैठ सोने लगे।दोनो ही वीडियों गुरूवार को कमान्डर के वाहन व कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सोने के बनाये गये वीडियों को सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ डायल 100के कन्ट्रोल रुम पर फोन कर शिकायत दर्ज कराने के साथ कमान्डर के विरूद्व कार्यवाही की माँग की है।

——————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





