विधायक के चालक के घर घुसे चोरो ने उङाई एक लाख की नगदी व जेवरात
मोहनलालगंज के बिन्दौवा गाँव में क्षेत्रीय विधायक के चालक के घर बीते बुद्ववार की देर रात छत के रास्ते घुसे बैखोफ चोरो ने बक्से में रखी नगदी व जेवरात उङाये
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज के बिन्दौवा गाँव में रहने वाले विधायक के चालक के घर बुद्ववार की रात छत के रास्ते घर में घुसे बैखौफ चोर बक्से मे रखे हजारो रूपये के सोने -चाँदी के जेवरात व 1लाख रूपये की नगदी चोरी कर चंपत हो गये।सुबह परिजन सोकर उठे तो उन्हे चोरी की घटना का पता चला जिसके बाद परिजनो ने पुलिस को सूचना दी।सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच पङताल के बाद अज्ञात चोरो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश में जुट गयी है।

बिन्दौवा निवासी शान मोहम्मद ने बताया वो मोहनलालगंज विधायक के वाहन का चालक है।बुद्ववार को ड्यूटी खत्म करने के बाद घर आया ओर परिजनो के साथ खाना पीना खाकर सो गया।बुद्ववार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे बैखोफ चोर पीछे बने कमरे के अन्दर बक्से में रखे माँ के 80हजार रूपये कीमत के सोने-चाँदी के जेवरात व 40हजार की नगदी व उसकी जेब में पङी 60हजार रूपये की नगदी व पेनकार्ड चोरी कर फरार हो गये। गुरूवार की सुबह माँ कमरूजहाँ सोकर उठी तो उन्हे चोरी की घटना की जानकारी हुयी जिसके बाद फोन कर चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच -पङताल की।इस्पेक्टंर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया पीङित की तहरीर पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी गयी है।

——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





