HomeMarquee"कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या"के खिलाफ कांग्रेस कमेटी धरना

“कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या”के खिलाफ कांग्रेस कमेटी धरना

वाराणसी .”कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या” के खिलाफ टाउन हॉल मैदान में गांधी प्रतिमा के सामने गांधीवादी तरीके से  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मणिन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में धरना दिया….
 धरना सभा को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष मणींद्र मिश्रा ने कहा जब से केंद्र सरकार भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार में आई है सबसे पूरे देश में विधानसभा चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोटा जा रहा है कहीं ईवीएम की गड़बड़ी कहीं जोर जबरदस्ती से चुनाव कहीं विधायकों की खरीद-फरोख्त और कुछ विधानसभा में तो कांग्रेस  के सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद स्थान उस प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने का न्योता न दिया जाना तानाशाही का द्योतक है उसी तरह से उसी तर्ज पर कर्नाटक में भी हुआ जेडीएस और कांग्रेस के साथ कुल सदस्यों की बहुमत संख्या होने के बावजूद राज्यपाल ने अल्पमत में आने वाले BJP को सरकार बनाने का न्योता दिया जो पूर्णता असंवैधानिक है श्री मिश्र ने कहा पूरे देश में इस समय अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है  राज्यपाल ने 15 दिन का समय दिया इन 15 दिनों में BJP को खरीद फरोख्त का पूरा मौका राज्यपाल द्वारा दिया जा रहा है जो निश्चित तौर पर एकतरफा कार्यवाही से पूरा देश हतप्रभ है …
 सभा को संबोधित करते हुए शहर मुख्य संगठक प्रभात वर्मा ने कहा केंद्र सरकार जिस तरह से असंवैधानिक तरीके से तमाम राज्यों के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से सीधे-सीधे गुंडागर्दी और खरीद-फरोख्त पर आमादा है उससे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न हो गया है गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है गांधी के देश में इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब राजनीतिक दल नीति नियत और नैतिकता की बड़ी बड़ी बातें करके  के सिर्फ और सिर्फ सत्ता हथियाने का कार्य किया जा रहा है निश्चित तौर पर 2019 में जनता इस पर करारा जवाब देगी …धरना सभा का संचालन दुर्गा प्रसाद गुप्ता किया धन्यवाद ज्ञापन जीतेंद्र सेठ  ने किया धरना सभा में उपस्थित सर्व श्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता, शहर मुख्य संगठक प्रभात वर्मा, संजय चौबे, डा. जीतेंद्र सेठ, पुनम कुन्डू, श्वेता राय्, विनय राय्, विरेन्द्र कपूर्, प्रमोद श्रीवास्तव्, गिरिश चन्द्र, जे. पी. तिवारी, मनोज वर्मा, अभिषेक चौरसिया, शालिनी यादव्, रितु पान्डेय्, प्रमोद वर्मा, बब्लू शुक्ला, नागेन्द्र पाठक, मन्ग्लेश, विपिन मेह्ता, विकाश गुप्ता, अतुल माल्वीय्, अनिल श्रीवास्तव इत्यादि सैकड़ों लोग उप्स्थित थे |
———————————————————————————————————————

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular