HomeMarqueeपुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट,दो घायल

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट,दो घायल

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट,दो घायल
रुदौली (फैजाबाद)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम मंडीला मजरे सैदपुर गांव में बुधवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।जिसमे दो लोग घायल हो गये।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के अधिकांश लोग भाग खड़े हुए पर पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम मंडीला निवासी राजकुमार के यहां बुधवार की शाम कुछ रिस्तेदार आये थे।पता चला है कि चाय नाश्ता के बाद राजकुमार के एक रिश्तेदार पड़ोसी नान्हू के यहां चले गये।जिनकी राजकुमार से भूमि विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है।यह जानकारी जब राजकुमार को मिली तो वह काफी नाराज हो गये।और नान्हू को भला बुरा कहने लगे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही ईंट गुम्मे चलने लगे।सैदपुर चौकी प्रभारी नन्द हौंसिला यादव ने बताया पहले एक बोरी को लेकर विवाद हुआ है।उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के नान्हू व् राजकुमार गोस्वामी को 151 के तहत जेल भेजा गया है।
ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular