Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurयुवा, राष्ट्र निर्माण और तकनीकी क्रांति का आधार है : सीडीओ

युवा, राष्ट्र निर्माण और तकनीकी क्रांति का आधार है : सीडीओ

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ.प्र. के निर्देशानुसार जिला विज्ञान क्लब द्वारा एस.डी.एस. कान्वेंट इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के संयोजकत्व में किया गया। इस प्रतियोगिता में सीडीओ कमलाकांत पांडे ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 40 विद्यालय के 106 छात्र-छात्राओं द्वारा 82 माडल के साथ प्रतिभाग किया। जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक अर्पिता जैन ने प्रतियोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनपद स्तर पर 15 मॉडलों को चयनित किया जाएगा। जो मंडल स्तर पर प्रतिभा करेंगे। प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपये, द्वितीय 3 हजार रुपये, तृतीय 2 हजार रुपये एवं दो सांत्वना पुरस्कार 1 हजार रुपये की नकद राशि के साथ स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बच्चों से भविष्य में क्या बनना है, कैसे बनोगे विषय पर बच्चों के बीच जाकर चर्चा की। मुख्य अतिथि सीशडीशओश ने एक-एक मॉडलों का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से इन मॉडल का सार्वजनिक जीवन में उपयोग के बारे में पूछा। निर्णायक मंडल ने सूक्ष्मता से मॉडलों का मूल्यांकन किया। पुरस्कार वितरण मुन्नालाल जैन, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी एवं पार्षद आलोक मयूर ने किया। प्रतियोगिता में प्रणव सिंह केन्द्रीय विद्यालय को प्रथम, कृष्णा सोनी जी.आई.सी.द्वितीय, अभिषेक राजपूत पी.एन.इन्टर कालेज को तृतीय एवं अन्य दो सांत्वना पुरस्कार अर्चित पटेल केन्द्रीय विद्यालय एवं कुश कुमार राजकीय स्कूल दावनी को नकद धनराशि स्मृति चिन्ह् एवं प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अभिनव केंद्रीय विद्यालय, भानु केंद्रीय विद्यालय, खुशबू एस.डी.एस. अंशिका साहू पी.जी.पी.एस., विशाल जी.आई.सी. माताटीला, सुचेंद्र जी.आई.सी., आशीष तिवारी जी.जी.आई.सी., अर्श दुबे जी.आई.सी., अंशु जी.आई.सी. बार, आरोह जैन केंद्रीय विद्यालय भी चयनित किए गए। इस अवसर पर एस.डी.एस. की प्रधानाचार्या सिस्टर गेब्रियला, निर्णायक मंडल में डा.बारीश द्विवेदी, डा.रीतेश खरे, प्रमोद तिवारी, अभिषेक मिलिंद, शिक्षक पृथ्वी निरंजन, सुनील मित्तल, धीरेन्द्र जैन, शैलेंद्र जैन, पुनीत शर्मा, शमीउल्ला खान, आनंद, शिक्षिका वंदना, रीना, शिल्पी, अंकिता जैन, प्रियंका शिवहरे, मयंका कुमारी आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रतियोगिता की समन्वयक अर्पिता जैन ने सबका आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का संचालन राहुल जैन ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular