Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurप्रेस क्लब अध्यक्ष की ताईजी के निधन पर शोक जताया

प्रेस क्लब अध्यक्ष की ताईजी के निधन पर शोक जताया

अवधनामा संवाददाता

पत्रकारों ने आवास पर पहुंच कर सौंपा शोक पत्र

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के पूर्व पार्षद पं.सत्यनारायण बबेले की धर्मपत्नी, समाजसेवी पं.आदित्यनारायण बबेले जी की भाभीजी एवं पं.रितेश बबेले रिंकू की पूज्यनीय माताजी एवं प्रेस क्लब (रजि.) के अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू जी की पूज्यनीय ताईजी के आकस्मिक निधन पर सुपर मार्केट स्थित अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में एक शोकसभा का आयोजन संरक्षक मण्डल सदस्य सुरेन्द्र नारायण शर्मा, मंजीत सिंह सलूजा व संतोष शर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुयी। सभा में सभी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से कामनायें की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि निश्चित रूप से वह कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभावी, दयालु, धार्मिक महिला थीं, उनके आकस्मिक निधन से जो अपूर्णीय क्षति हुयी है, उसकी भरपाई करना मुश्किल है। सभी पत्रकारों ने प्रेस क्लब अध्यक्ष के महावीरपुरा स्थित आवास पर पहुंच कर शोक सांत्वना प्रेषित की। इस दौरान संरक्षक सदस्य सुरेन्द्र नारायण शर्मा, मंजीत सिंह सलूजा, संतोष शर्मा, महामंत्री अंतिम जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन, कोषाध्यक्ष रमेश रायकवार, कार्यालय प्रभारी अजित भारती, अभय श्रीमाली, पवन संज्ञा, दिनेश संज्ञा, बृजेश पंथ, संजय ताम्रकार, मनोज जैन, शैलेन्द्र जैन, अर्जुन, अमित सोनी, विकास त्रिपाठी, मनीष सोनी, अशोक तिवारी, अनूप सेन, कृष्णकांत सोनी, भगवत नारायण श्रोती, अमित लखेरा, श्याम बिहारी, पूजा कश्यप, आलोक खरे, अनूप नांगल, अश्वनी पुरोहित, मनोज जैन, जयेश बादल, राममूर्ति तिवारी, सुनील शर्मा, जसपाल सिंह बंटी, अजय तोमर, नीलेश पटेल, संजीव नामदेव, शिब्बू राठौर, निहाल सेन, शत्रुघन शुक्ल, आकाश ताम्रकार, राहुल साहू खिरिया, महेश वर्मा, अमित पाण्डेय, अमित संज्ञा, देवेन्द्र पाठक, बृजेश तिवारी, आशीष पाण्डेय, पंकज रैकवार, नाजिर बेग, कमलेश साहू, आलोक चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, सूरज राजपूत, श्याम बिहारी, महेश वर्मा, मनोज वैद्य, कुन्दन पाल के अलावा अनेकों पत्रकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular