HomeMarquee45 दिन की वेल्डिंग ट्रेनिंग से युवाओं को मिल रहा रोजगार का...

45 दिन की वेल्डिंग ट्रेनिंग से युवाओं को मिल रहा रोजगार का अवसर

फतेहपुर। युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भिटौरा रोड स्थित जमालपुर तिराहा पर संचालित प्रथम वेल्डिंग ट्रेनिंग सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) से मान्यता प्राप्त इस केंद्र में 45 दिवसीय वेल्डिंग प्रशिक्षण देकर युवक-युवतियों को रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है।

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित इस केंद्र को वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के सीएसआर फंड से सहयोग प्राप्त है। संस्था का दावा है कि अब तक 450 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल उत्तीर्ण होना तथा आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को निशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित युवा उद्योगों में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। सेंटर इंचार्ज दिलीप कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह व्यावहारिक और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। वेल्डिंग ट्रेड के मास्टर ट्रेनर विपिन कुमार ने बताया कि 45 दिनों के प्रशिक्षण में सुरक्षा मानकों, मापन तकनीक, बेसिक इलेक्ट्रिकल ज्ञान, आर्क वेल्डिंग, मिग/मैग वेल्डिंग, गैस कटिंग तथा निरीक्षण एवं परीक्षण जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

इसके साथ ही प्रशिक्षुओं को कंप्यूटर शिक्षा भी प्रदान की जाती है। कंप्यूटर ट्रेनर कुमकुम शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थियों को बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक का कंप्यूटर ज्ञान दिया जाता है, जिससे रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके भविष्य को नई दिशा देने और रोजगार प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular