Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaस्वस्थ्य जीवन का आधार है योग

स्वस्थ्य जीवन का आधार है योग

अवधनामा संवाददाता

जीव एकता फाउंडेशन ने मनाया योग दिवस

बांदा। जीव एकता फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। जिले के ग्राम बड़ेहा में ग्रामीणों ने कार्यकम में हिस्सा लेकर योग किया।
जीव एकता फाउंडेशन बीते कई सालों से समाज सेवा के कार्य कर रहा है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महुआ विकास खंड के ग्राम बड़ेहा में योग का कार्यक्रम आयोजित किया हुआ। गांव के राजेन्द तिवारी की अगुवाई में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर योग किया। श्री तिवारी ने फाउंडेशन के जनरल सेकेट्री संजय कुमार का योग के महत्व व जीवन मे योग से होने वाले लाभ के बारे में संदेश सुनाया। जनरल सेकेट्री संजय कुमार द्वारा दी गई जानकारी के बारे बताया कि समाजिक कार्यो में सहभागिता करने वाले लोगों को सम्मानित कर उन्हें समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही फाउंडेशन की ओर से जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ताकि जल व पर्यावरण संरक्षण में ज्यादा से ज्यादा लोग सहभागिता बढ़ाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular