Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaनिरंकारी सत्संग भवन बाँदा में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

निरंकारी सत्संग भवन बाँदा में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

अवधनामा संवाददाता

संत निरंकारी हेल्थ सेंटर का उदघाटन

बांदा। सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आर्शीवाद से संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ का आयोजन 21 जून 2023 को सम्पूर्ण भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय प्रशिक्षकों के निर्देशन द्वारा अपनी शाखाओं में खुले स्थानों एवं पार्को में आयोजित किया गया।
इसी क्रम में निरंकारी सत्संग भवन, अलीगंज, शास्त्री नगर बाँदा में संत निरंकारी चेरिटेबिल फाउण्डेशन (संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा द्वारा प्रातः 7.30 से 8.30 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बहुत से निरंकारी भक्तों ने भाग लिया। संत निरंकारी मिशन के सचिव आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन कर कमलों द्वारा आज निरंकारी कॉलोनी में, संत निरंकारी हेल्थ सेंटर का उदघाटन किया गया जिसका संचालन संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के अंतर्गत किया जा रहा है। संत निरंकारी मिशन सदैव ही मानव कल्याण के लिए अग्रणी रहा है जिसका परम लक्ष्य स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण को बढ़ावा देना है। इस मुहिम में वह निरंतर कार्यरत है।
सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने अपने पावन प्रवचनों में फरमाया कि इतने वर्षो से सभी द्वारा निरंकारी डिस्पेंसरी की जो सेवाएं प्राप्त की जा रही थी अब वह हेल्थ सेंटर के नाम से सम्बोधित की जायेगी जिसमें पूर्णतः सभी सुविधाएं देने का प्रयास किया गया है। सत्गुरु माता जी ने यही फरमाया कि जो भी इस सेंटर में आये वह इस भाव से आये कि निरंकार ने हमें जो यह शरीर दिया है उसकी संभाल करते हुए इन सेवाओं का लाभ प्राप्त करे और स्वस्थ होकर जाये।सतगुरु ने आगे फरमाया कि जब हम निरंकार को प्राथमिकता देते है तब हम स्वयं ही सेवा एवं सुमिरण के भाव से जुड़ जाते है। फिर हमारा जीवन वास्तविक रूप से भक्तिमय बन जाता है और हम हर एक में इस निरंकार परमात्मा के दर्शन करते हुए सेवा का भाव ही मन में अपनाते है। संत निरंकारी हेल्थ सेंटर का संपूर्ण कार्यभार योग्य मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर गितिका दुग्गल जी को सौंपा गया है। साथ ही बरसो बरस से सेवा में तल्लीन कॉरडिनेटर डॉक्टर नरेश अरोड़ा जी भी अपनी सेवाएं कर्मठतापूर्वक निभा रहे है। निरंकारी हेल्थ सेंटर में मरीजो के उपचार हेतु विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, ई.सी.जी. लैबोरेट्री, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थियेटर, आई सेंटर, दंत सेंटर, होम्यौपैथी, कायरोप्रैक्टीक इत्यादि मरीजो हेतु उपलब्ध करवायी गयी है। साथ ही इस सेंटर में योग्य एवं प्रशिक्षित डॉक्टर जैसे सर्जन, अल्ट्रासाउंड, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्कीन रोग विशेषज्ञ, ई. एन. टी. विशेषज्ञ, हडिडयों के चिकित्सक, हृदय रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सक, दंत चिकित्सक, रेडियोलोजिस्ट, फिजिशियन इत्यादि विशेषज्ञ रोगियो के उपचार हेतु उपलब्ध होंगे। हेल्थ सेंटर में टेस्ट एवं दवाईयाँ भी चैरिटी दरों पर उपलब्ध होगी। इन सभी सुविधाओं का लाभ स्थानीय निवासियों के अतिरिक्त आसपास रहने वाले सभी नगरवासियों द्वारा प्राप्त किया जा सकेगा। संत निरंकारी हेल्थ सेंटर को पूर्णतः वातानुकूलित बनाया गया है। सेंटर में रोगियो हेतु 10 बेड की व्यवस्था भी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular