HomeItawaएसएमजीआई के बीसीए में यश कुमार बने टॉपर

एसएमजीआई के बीसीए में यश कुमार बने टॉपर

आयुश भार्गव एवं लव यश सिंह द्वितीय,अंशिका राजावत तृतीय स्थान पर रहीं

इटावा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के अन्तर्गत संचालित विवेकानन्द इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी(सम्बद्व सीएसजेएमयू, कानपुर)में अध्ययनरत् बीसीए के षष्ट्म सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपने शानदार परीक्षा परिणाम से पुनःअपनी श्रेष्ठता साबित की है।

संस्था के डायरेक्टर डा.उमा शंकर शर्मा एवं प्राचार्य ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की तरह ही सीएसजेएमयू कानपुर द्वारा घोषित बीसीए के षष्ट्म सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम इस बार भी शत्-प्रतिशत रहा है।

बीसीए षष्ट्म सेमेस्टर में यश कुमार ने 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम,आयुश भार्गव एवं लव यश सिंह ने 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय,अंशिका राजावत ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, गुनगुन जैन,सक्षम,आदित्या एवं रुद्राक्ष शर्मा ने संयुक्त रुप से 91.83 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ,कार्तिकेय ने 91.66 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम् स्थान प्राप्त किया है।

सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा.विवेक यादव ने संस्थान के छात्रों के इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए संस्था के डायरेक्टर डा. उमाशंकर शर्मा एवं इन्स्टीट्यूट के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष सहित समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular