Tuesday, May 5, 2026
spot_img
Homekhushinagarसहाराश्री के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने दी श्रद्धांजलि

सहाराश्री के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने दी श्रद्धांजलि

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहुंच रखने वाले सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 75 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने शोक-संवेदना व्यक्त कर श्रद्घाजंली दी।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे आयोजित श्रद्घाजंली सभा में सर्वप्रथम दो मिनट का मौन व्रत रहकर सहरा श्री के आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सहाराश्री की मौत की खबर ने व्यापार उद्योग के साथ-साथ, पत्रकारिता, हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री को भी गहरा सदमा दिया है। उन्होंने कहा कि सुब्रत रॉय सहारा ऐसे शख्स जिसने अपने संघर्षमय जीवन में कभी हार नहीं मानी। ईश्वर उन्हे अपने चरणो मे स्थान प्रदान करे। यहां बताना जरूरी है कि सहाराश्री कैंसर से जूझ रहे थे जो शरीर में फैल गया था। इसके अलावा उन्हें रक्तचाप और मधुमेह की भी समस्या थी। 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूरद्रष्टा और प्रेरक व्यक्तित्व के मालिक सहाराश्री का मंगलवार की रात मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के निधन हो गया और वह दुनिया को अलविदा कह गये। इस अवसर पर संगठन के महासचिव संजय चाणक्य, वरिष्ठ पत्रकार मिथलेश्रर पाण्डेय, ज्योतिभान मिश्रा, सूर्य प्रकाश राय शम्भू मिश्रा, दीपक मिश्रा, बीबी त्रिपाठी, मनोज चौबे, आदित्य दीक्षित, परमेश्वर यादव, विनय उपाध्याय, अभय मिश्रा, अनूप यादव, नईम अंसारी, विनोद गोड, शकील अहमद, कृष्ण मोहन पांडेय, आर के भट्ट, अजय मिश्रा, संतोष, उपेन्द्र कुशवाहा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular