Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeInternationalPAK को दिए हथियार क्यों हो गए फुस्स? PL-15E का जिक्र होते...

PAK को दिए हथियार क्यों हो गए फुस्स? PL-15E का जिक्र होते ही घबरा गए चीनी डिफेंस प्रवक्ता; भारत का नाम आते ही साध ली चुप्पी

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन्स और हथियारों के जरिए हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि भारतीय डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया था। पाकिस्तान ने चीन से खरीदे गए हथियारों का इस्तेमाल भारत पर हमले के लिए किया था। लेकिन चीन का कोई भी हथियार पाकिस्तान के काम नहीं आया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल के जरिए हमला करने की कोशिश की थी, इस हमले में पाकिस्तान ने चीन से खरीदे गए हथियारों का इस्तेमाल किया था। इनमें से कुछ मिसाइल तो टारगेट पर पहुंचकर फुस्स हो गए थे और फटे ही नहीं।

इन हथियारों में चीन का PL-15E रडार संचालित बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल भी शामिल था, जिसे पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए इस्तेमाल किया था। लेकिन यह मिसाइल भी फटा नहीं।

भारतीय सेना के पास है PL-15E

फिलहाल यह मिसाइल भारतीय सेना के हवाले है। लेकिन चीन को यह बात हजम नहीं हो रही है कि उसका कथित तौर पर सुपर ब्रांड का मिसाइल नाकाम रहा। इसे लेकर जब चीन की सेना से सवाल पूछे गए, तो उनके पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं था।

चीन की सेना को सवाल का जवाब नहीं सूझा तो वे डिप्लोमेसी का ज्ञान देने लगे। भारत-पाकिस्तान तनाव को 20 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन चीन के पास अभी तक इसका कोई जवाब नहीं है।

PL-15E को सबसे एडवांस रॉकेट बताता है चीन

PL-15E को चीन अपना सबसे एडवांस रॉकेट बताता है और जब चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल झांग जियाओगांग से पत्रकारों ने इस रॉकेट से जुड़ा सवाल किया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “आपने जिस मिसाइल का उल्लेख किया है, वह एक निर्यात किया जाने वाला हथियार है और इसे कई बार देश-विदेश में रक्षा प्रदर्शनियों में प्रदर्शित किया जा चुका है।”

बता दें, भारतीय अधिकारियों ने एक पूरा सबूत PL-15E बरामद किया है, जो 9 मई को पंजाब के होशियारपुर में मिला था। इस मिसाइल से पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया था।

हालांकि, कर्नल झांग से पत्रकारों ने सवाल किया तो वो यह नहीं बता पाए कि उनके देश का सबसे प्रीमियम प्रोजेक्ट रियल वार सिचुएशन में फटा क्यों नहीं।

PL-15E पर चीन का क्या है दावा?

  • चीन PL-15E को एक उन्नत लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाला मिसाइल बताता है।
  • इसे चीन के 607 इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है और इसे चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉरपोरेशन (CASIC) बनाती है।
  • चीन का दावा है कि यह मिसाइल सक्रिय रडार-निर्देशित है, जिसमें डुअल-पल्स सॉलिड-प्रोपेलेंट रॉकेट मोटर है, जो इसे Mach 5 से अधिक गति और 145 किमी तक की रेंज देता है।
  • यह मिसाइल JF-17 ब्लॉक III और J-10CE जैसे पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों पर तैनात है।
  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने J-10C से ही भारत पर हमला किया था।
  • चीन कहता है कि इस मिसाइल का उपयोग हाई-वैल्यू हवाई लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए किया जाता है।
  • चीन का दावा है कि AESA रडार और टू-वे डेटालिंक इसे सटीक और मिड-कोर्स अपडेट यानी कि लॉन्चिंग किए जाने बाद भी बदलाव किए जाने के लायक बनाते हैं।

बता दें, भारत के साथ हुए सैन्य टकराव के दौरान पाकिस्तान ने चीन में बने हथियारों को खूब इस्तेमाल किया, जिसमें मिसाइल डिफेंस सिस्टम HQ-9 भी शामिल है। हालांकि, यह सिस्टम भारत के किसी भी मिसाइल को रोक पाने में नाकाम साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular