Thursday, May 21, 2026
spot_img
HomeEntertainmentकहां गया 'प्यार का पंचनामा' का वो हीरो? कार्तिक और 'मुन्ना भैया'...

कहां गया ‘प्यार का पंचनामा’ का वो हीरो? कार्तिक और ‘मुन्ना भैया’ संग किया डेब्यू, अब हो गया गुमनाम

प्यार का पंचनामा स्टार कार्तिक आर्यन और दिव्येंदु शर्मा जहां लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं, तो वहीं इनके साथ तीसरा लीड एक्टर अब पर्दे से गायब हो चुका है। कहां गुमनाम हुआ ‘चौधरी’, पढ़ें डिटेल्स:

साल 2011 में रिलीज हुई लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ ने कई यंग नए चेहरों को बॉलीवुड में पहचान दी थी। तीन बैचलर लड़कों की उथल-पुथल से भरपूर जिंदगी ने दर्शकों को खूब अट्रेक्ट किया था। 20 मई 2026 में ‘प्यार का पंचनामा’ की रिलीज को 15 साल पूरे हो चुके हैं।

एक तरफ जहां इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने कार्तिक आर्यन के करियर को एक ऊंची उड़ान दी, तो वहीं दिव्येंदु भी मुन्ना भाई बनकर छा गए। हालांकि, कार्तिक और दिव्येंदु के साथ इस फिल्म में एक और हीरो था, जिसने अपने गुड लुक्स से काफी फीमेल फैंस बनाई थी। कार्तिक आर्यन और मुन्ना भैया के साथ डेब्यू करने वाला ये हार्टथ्रोब कहां हुआ गायब, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

‘प्यार का पंचनामा’ का ‘चौधरी’ अब कहां है?

कार्तिक आर्यन और दिव्येंदु शर्मा के साथ लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा-1’ में एक और हैंडसम हंक नजर आया था, जिसने फिल्म में ‘विक्रांत चौधरी’ की भूमिका निभाई थी, जो ‘रिया’ के प्यार में इस कदर डूबा है कि उसके कहने पर वह गुलाम की तरह कुछ भी करता है। ‘विक्रांत चौधरी का किरदार अदा करने वाले एक्टर कोई और नहीं, बल्कि ‘रायो सी बखिरता’ थे।

‘प्यार का पंचनामा’ के बाद कार्तिक आर्यन और दिव्येंदु शर्मा जहां बॉलीवुड में छाते गए, तो वहीं रायो धीरे-धीरे इस चमक धमक से दूर होते गए। हालांकि, रायो भले ही बड़ी फिल्मों से दूर हो गए हो, लेकिन वह लगातार OTT की दुनिया में अपनी पहचान बनाने में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, ‘प्यार का पंचनामा’ फेम रायो इस वक्त मुंबई में ही रहते हैं और लगातार छोटी-मोटी वेब सीरीज और थिएटर से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कौन-कौन सी सीरीज की, पढ़े डिटेल्स:

इन वेब सीरीज में रायो ने किया काम

रायो एस बखिरता ने हाल ही में रॉकेट रील्स एप पर रिलीज हुई ‘मेरा पी.ए. डॉन’ मिनी ड्रामा सीरीज में काम किया है। इसके अलावा उनका सिंगल ‘मैं अलग हूं’ कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है।थिएटर की दुनिया में भी रायो काफी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में थिएटर में ‘एक राधा- अ म्यूजिकल लव स्टोरी’ प्ले में काम किया। IMDb की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास आने वाले समय में अलग सिनेमा की फिल्में हैं, जिसमें सक्षम, ब्रूनी और डीएनए में गांधीजी शामिल हैं।

इंस्टाग्राम पर है अच्छी खासी फैन फॉलोइंग

रायो एस बखिरता भले ही बॉलीवुड का बड़ा नाम नहीं बन पाए हों, लेकिन सोशल मीडिया पर अभिनेता के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी-चौड़ी है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हैं और साथ ही अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की डिटेल्स भी देते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular