सिद्धार्थनगर। विगत माह अप्रैल व मई, 2026 मे आये आंधी-तूफान और बेमौसम बारिस से जनपद के जिन बागवानों किसानों को बागवानी (औद्यानिक) फसलों का नुकसान हुआ है उन्हे शासन स्तर से मुआवजा प्रदान किया जायेगा जिसके लिए जिला उद्यान अधिकारी ने बेमौसम मौसमीय परिवर्तन के कारण जिन औद्यानिक फसलों को क्षति पहुंची है, उन्हे राज्य आपदा मोचक निधि (SDRF) से मुआवजा जिलाधिकारी की संस्तुति के उपरान्त प्रदान किया जायेगा।
जिसके लिए जिला उद्यान अधिकारी विमल कान्त ने जनपद के किसानो से यह अपील की है कि आंधी तूफान या बैमौसम वर्षा से औद्यानिक फसलों मे हुए नुकसान की लिखित सूचना मय भू अभिलेख, जियो टैग, फोटोग्राफ्स, वीडियों व अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ तीन कार्य दिवसों मे जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रुप ससमय सूचना उपलब्ध करा दें। प्राप्त ससमय सूचना मिलने पर ही विभाग द्वारा जनपदीय सत्यापन कराकर ही मुआवजे की आवश्यक अग्रिम कार्यवाही करायी जा सकेगी। सनद रहे कि निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाली सूचना/आवेदन पर विचार नही किया जायेगा।





