Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaअवध विवि में एनारोबिक वे आफ लाइफ विषय पर वेबिनार का आयोजन

अवध विवि में एनारोबिक वे आफ लाइफ विषय पर वेबिनार का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

अवायुवीय सूक्ष्मजीव प्राकृतिक संरचनाओं का संचरणः डाॅ0 ओम प्रकाश

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में शनिवार को एनारोबिक वे ऑफ लाइफ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार के बतौर मुख्य वक्ता सिंबोसिस इंस्टिट्यूट पुणे के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 ओम प्रकाश रहे। उन्होंने बताया कि अवायुवीय सूक्ष्मजीव प्राकृतिक संरचनाओं का संचरण है। कचरे को खाद में बदलने और बायोगैस में बदलने का कार्य यही अवायुवीय सूक्ष्मजीव करते हैं। उन्होंने सूक्ष्मजीवों का वर्गीकरण करते हुए बताया कि विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए गए संयंत्र, बायोगैस में इनका उपयोग होता है। कार्यक्रम में उन्होंने इन सूक्ष्मजीवों को कृत्रिम संवर्धन एवं प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों एवं विधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के प्रो0 शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जीवन का वैज्ञानिक अध्ययन जीव विज्ञान है। सभी जीव अपने आंतरिक वातावरण को संचरित करने में सक्षम है। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो0 शैलेन्द्र ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं आनलाइन जुडे़ रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular