Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeBusinessग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद लाल निशान में बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व का फैसला आने के पहले वॉल स्ट्रीट के कारोबार में लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस असमंजस के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में दबाव में कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स 0.5 प्रतिशत तक गिर गया। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,503.41 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, नैस्डेक 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,127.66 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ 40,759.72 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,241.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.93 प्रतिशत टूट कर 7,431.96 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,576. 50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 4 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,189.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 147.81 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,509.28 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.77 प्रतिशत टूट कर 2,555.58 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.23 प्रतिशत फिसल कर 2,782 अंक के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,467.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,733.16 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। सेट कंपोजिट इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.19 प्रतिशत उछल कर 1,420.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 223.45 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,411.16 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular