HomeBusinessपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्‍चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्‍चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब

देश में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अलबत्ता, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.86 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.04 डॉलर यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 72.65 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.05 डॉलर यानी 0.07 फीसदी फिसलकर 69.10 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular