Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homekhushinagarबाल कृष्ण त्रिपाठी को आयुक्त बनने पर खुशी की लहर

बाल कृष्ण त्रिपाठी को आयुक्त बनने पर खुशी की लहर

अवधनामा संवाददाता

अहिरौली बाजार, कुशीनगर। कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के मुज़हना गांव निवासी बाल कृष्ण त्रिपाठी के आयुक्त के पद पर पदोन्नति होने पर क्षेत्रवासियों ने बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।

बता दे की बालकृष्ण त्रिपाठी एक मध्यम वर्गीय परिवार ग्राम मुजहना थाना अहिरौली बाजार जिला कुशीनगर के मूल निवासी हैं। शासन द्वारा बीते दिनांक 30 सितम्बर 2023 को बीके त्रिपाठी को प्रभारी आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा के पद पर तैनात किये जाने पर ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। शासन ने चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा में ही दिनांक 01 जनवरी, 2024 से बाल कृष्ण त्रिपाठी की आयुक्त के पद पर प्रोन्नति किया है। इनके पिता स्व० श्री श्याम नारायन त्रिपाठी बुद्ध उच्च स्नातक्तोर महाविद्यालय कुशीनगर में शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर कार्यरत रहे। बाल कृष्ण त्रिपाठी की प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मन्दिर कुशीनगर से प्रारम्भ हुयी। तत्पश्चात पं० दीन दयाल विश्वविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक विज्ञान वर्ग में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। यह बचपन से ही शिक्षा में मेधावी रहे और आलराउण्ड गोल्ड मेडलिस्ट रहे। इस अवसर पर विकास त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, शशिभूषण त्रिपाठी, शैलेंद्र त्रिपाठी, त्रयंम्बक त्रिपाठी, पियूष त्रिपाठी, श्री गोविन्द त्रिपाठी, सरयू शरण त्रिपाठी, ओमप्रकाश त्रिपाठी गणेश शंकर पाण्डेय सहित ग्राम प्रधान रामप्रताप व समस्त ग्रामवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular