HomeMarqueeवॉलीबाल खिलाड़ियों ने एसोसिएशन के संरक्षक का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया

वॉलीबाल खिलाड़ियों ने एसोसिएशन के संरक्षक का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया

श्यामकांत शुक्ल उर्फ लहरी भइया के जन्मदिन पर वॉलीबाल खिलाड़ियों ने काटा केक।

प्रयागराज,मेजा : डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के संरक्षक श्यामकांत शुक्ल उर्फ लहरी भैया के जन्मदिन पर मंगलवार को ” अवतरण दिवस खेल समारोह ” के रूप में मनाया गया। स्थानीय गाँव सोरांव पातीं के क्षेत्रीय वॉलीबाल स्टेडियम में कल 28 जुलाई 2026,दिन मंगलवार को वॉलीबाल टीम और क्लबो ने आपस में मैत्रीपूर्ण मैच खेलकर मानसून सत्र की शुरुआत की। जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल-कौशल का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में वॉलीबाल क्लब मिश्रपुर ने बीएटी कॉलेज मेजारोड को 25 – 22 व 25 – 19 अंकों से हराया।

सीनियर वर्ग में फ़्रेंड्स क्लब मेजा ने यूनाइटेड क्लब ऊँचडीह को 25 – 23 व 25 – 17 अंकों से हराया। खेल समाप्ति के पश्चात एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा खिलाड़ियों द्वारा पूरे जश्न एवं उल्लास के साथ श्यामकांत शुक्ला उर्फ लहरी भैया का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अवतरण दिवस खेल समारोह जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के.बी.एल.श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सोरांव यूथ क्लब के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी, एसोसिएशन के महासचिव आर.पी.शुक्ला, प्रभाकर चौबे, रामस्नेही शुक्ला, संतोष शुक्ला, दिनेश शुक्ला, झल्लू प्रजापति, देवेंद्र नाथ शुक्ला, मुकेश शुक्ला, कुशल कांत मिश्रा, रविशंकर शुक्ला, के.पी.सिंह, असफाक अहमद, शम्भू प्रजापति, अंशू सिंह, मौषम कुशवाहा, विवेक शुक्ला, संतोष कुमार, आर्दश मिश्रा, रोहित सैनी, मोहित दुबे, ऋषभ शुक्ला, अंशू सिंह, प्रवीण मिश्रा, विभव द्विवेदी, हर्ष तिवारी, शुभ शुक्ला, श्रेयांस शुक्ला, साकेत तिवारी, रक्षित द्विवेदी, राहुल विश्वकर्मा, चंचल प्रजापति, तनय शुक्ला, अर्नव शुक्ला व अक्षत शुक्ला आदि एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, खिलाड़ी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular