इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में विराट कोहली के पास रिकॉर्ड्स की हैट्रिक लगाने का मौका है।
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। वनडे सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में आखिरी मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी।
पहले ही टी20 सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम की नजर एकदिवसीय सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। सीरीज के निर्णायक मैच में विराट कोहली के पास रिकॉर्ड्स की हैट्रिक लगाने का मौका है। उनके निशाने पर श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा और पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबज आजम हैं।
दुनिया के दूसरे बैटर बन सकते हैं
विराट कोहली ने सीरीज के पहले वनडे में 5 रन ही बनाए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और 65 रन बनाए। सीरीज के आखिरी वनडे में अगर किंग कोहली 133 रन बनाते हैं तो एकदिवसीय प्रारूप में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 18426 रन बनाए थे।
प्रदर्शन में करेंगे सुधार
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनकी जमीं पर अब तक 18 पारियों में 651 रन बनाए हैं। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज ने 5 फिफ्टी और 1 सेंचुरी ठोकी है। कोहली के पास इस प्रदर्शन में सुधार करने का अच्छा मौका है। वह बाबर आजम समेत कई बैटर्स को पीछे छोड़ सकते हैं।
अंग्रेजों के खिलाफ इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन
- माइकल क्लार्क: 884 रन
- विवियन रिचर्ड: 861 रन
- रिकी पोंटिंग: 835 रन
- महेला जयवर्धने: 807 रन
- कुमार संगाकारा: 794 रन
- शेन वॉटसन: 759 रन
- क्रिस गेल: 729 रन
- रॉस टेलर: 708 रन
- केन विलियमसन: 681 रन
- बाबर आजम: 677 रन
- विराट कोहली: 651 रन
निशाने पर संगाकारा का रिकॉर्ड
विराट कोहली वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं। वह कुमार संगाकारा के साथ संयुक्तस रूप से तीसरे नंबर पर हैं। कोहली ने 313 वनडे की 301 पारियों में 1385 चौके जड़े हैं। इतने ही चौके संगाकारा ने 404 वनडे की 380 पारियों में लगाए थे।
वनडे में सबसे ज्यादा चौके
- सचिन तेंदुलकर: 2016 चौके
- सनथ जयसूर्या: 1500 चौके
- कुमार संगाकारा: 1385 चौके
- विराट कोहली: 1385 चौके
- रिकी पोंटिंग: 1231 चौके





