HomeMarqueeमानक विहीन बना रहे अन्नपूर्णा गोदाम की ग्रामीणों ने की शिकायत

मानक विहीन बना रहे अन्नपूर्णा गोदाम की ग्रामीणों ने की शिकायत

अवधनामा संवाददाता

रिपोर्ट विनोद कुमार तिवारी

रुपईडीह (गोडा) ब्लॉक क्षेत्र में बन रहा अन्नपूर्णा गोदाम मानक के अनुरूप न बनने की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की।
विकासखंड रुपईडीह के 106 ग्राम पंचायत के सापेक्ष 5 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा गोदाम बनने की स्वीकृति मिली। जिसमें ग्राम पंचायत कुरासी,बल्ही जोत,चौरीपरिहार , बेलवा भान, बिछुड़ी, है । जिसमें बेलवाभान व बिछुड़ी में भवन बनकर पूर्ण हो गया।जबकि अन्य ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य चल रहा है।
कुरासी ,बल्ही जोत व चौरी परिहार मे अन्नपूर्णा गोदाम निर्माण कार्य शुरू होते ही वह अनियमित की भेट चढ़ गई। जिसमें पीले ईट व घटिया मसाला का प्रयोग किया जाने लगा।जिसकी शिकायत संबंधित गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की। इसमें आलोक कुमार सिंह, बृजेश कुमार, दद्दन रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular