आजमगढ़ l पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अवसर पर प्रातःकाल पुलिस लाइन में योग सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में योगगुरु देवविजय यादव द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
योगगुरु द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ एवं स्वस्थ रहने हेतु नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच को भी बढ़ाता है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने योग के महत्व को समझते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया।





