HomeMarqueeउदयभान चौबे जिलाध्यक्ष व राजधर पांडेय बने बस्ती मंडल अध्यक्ष

उदयभान चौबे जिलाध्यक्ष व राजधर पांडेय बने बस्ती मंडल अध्यक्ष

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने दी बधाई

सिद्धार्थनगर। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी व उपाध्यक्ष राघवेन्द्रमणि त्रिपाठी के द्वारा यूपी प्रेसक्लब लखनऊ में
जनपद सिद्धार्थनगर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उदयभान चौबे एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजधर पांडेय को बस्ती मंडल अध्यक्ष बनने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के करीब 78,000 कोटेदार बढ़ती महंगाई और भारी खर्चे के कारण लंबे समय से आंदोलनरत हैं। उनकी मुख्य माँगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि कोटेदारों का कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर कम से कम 300 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।न्यूनतम मासिक आय: 30,000 रुपये से 50,000 रुपये तक की न्यूनतम मासिक आय (मानदेय) की गारंटी सुनिश्चित हो। पोस (POS) मशीनों के बिजली का बिल, इंटरनेट और अन्य तकनीकी उपकरणों का खर्च सरकार उठाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular