HomeLucknowशिक्षकों की जॉइनिंग में लेनदेन हुआ तो होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

शिक्षकों की जॉइनिंग में लेनदेन हुआ तो होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि किसी भी शिक्षक की जॉइनिंग में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियुक्ति के बाद यदि किसी शिक्षक से पैसे या किसी तरह के लेनदेन की मांग की गई तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता या शिक्षक से नियुक्ति के बाद पैसे मांगने की शिकायत मिलने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जॉइनिंग के लिए किसी भी प्रकार का लेनदेन स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर जेल जाना पड़ सकता है।

3,567 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3,567 नव चयनित प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता (पीजीटी) और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया में अनावश्यक बाधा न डाली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी प्रबंधक या संस्था को कोई समस्या या सवाल है तो वह शासन के सामने अपनी बात रखे, लेकिन अभ्यर्थियों से किसी तरह की रकम की मांग नहीं की जानी चाहिए।

मुख्य बातें:

  • 3,567 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र
  • प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, पीजीटी और टीजीटी पद शामिल
  • जॉइनिंग में किसी तरह की परेशानी न देने के निर्देश
  • पैसे मांगने या लेनदेन की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular