जैदपुर बारांबकी। जैदपुर थाना क्षेत्र की नवाबपुर पुलिया स्थित राघव ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की गयी इस दौरान सीसीटीवी में कैद हुए चोर। ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना, ताला तोड़कर चांदी के जेवर चोरी। ज्ञात हो कि जैदपुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आए। नवाबपुर पुलिया स्थित एक सर्राफा दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चांदी के जेवर समेत कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना जैदपुर थाना क्षेत्र के नवाबपुर पुलिया स्थित धनराज मार्केट की है, जहां पत्रकार कृष्ण गोपाल सोनी के पुत्र संजय सोनी की राघव ज्वेलर्स नाम से सर्राफा दुकान संचालित है।
मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चांदी के जेवर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें 3 चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार सुबह करीब आठ बजे जब दुकान संचालक को घटना की जानकारी हुई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। जैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।





