HomeItawaसपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नेताओं,पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने डीएम को...

सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नेताओं,पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने डीएम को दिया ज्ञापन

इटावा। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा सरकार द्वारा डीजल ,पेट्रोल,रसोई गैस की दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि एवं बिजली की अप्रत्याशित कटौती के विरोध में शुक्रवार को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा गयाl

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार का सबका साथ,सबका विकास व सबका विश्वास का नारा खोखला साबित हो गया है,भाजपा सरकार द्वारा जनता को गुमराह किया जाता है एवं सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता की कमर तोडने का काम किया जा रहा है।

विधायक राघवेंद्र गौतम ने कहा कि पैपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है,महंगाई की मार से जनता त्रस्त है,सरकार आम जनता के लिए कोई जनहित के कदम नहीं उठा रही है।समाजवादी पार्टी द्वारा महा महिमा राजपाल से मांग की गई कि वह जनहित पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने एवं बिजली कटौती बंद किए जाने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गईl

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के अतिरिक्त सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू,विधायक राघवेंद्र गौतम,प्रदेश सचिव गोपाल यादव,प्रदेश सचिव के पी शाक्य,पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य,SIR सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम अहमद, प्रभारी उदयभान सिंह,लाखन सिंह जाटव,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव,यादव,पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता सन्तु,सपा जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत,रवींद्र शुक्ला,उत्तम सिंह प्रजापति,विद्याराम यादव,अनवार हुसैन, आनंद यादव टंटी,सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता,जिला सचिव सुशांत वर्मा सहित काफी लोग उपस्थित रहेl

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular