Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिशन नारी शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

मिशन नारी शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

सिंदुरिया थाने की महिला एसआई ने आर.सी. सेंट्रल एकेडमी में दी आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा की जानकारी

चिउटहां(महराजगंज)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन नारी शक्ति फेज-5 के तहत बुधवार को विकास खण्ड सिसवा के चिउटहां में स्थित आर.सी. सेंट्रल एकेडमी विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिंदुरिया थाने की महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या, कांस्टेबल श्रुति और कांस्टेबल ह्दयानंद ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद महिला एसआई प्रियंका मौर्या ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि “हर लड़की को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। किसी भी प्रकार की छेड़खानी, हिंसा या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में डरने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें।” उन्होंने बच्चों को महिला हेल्पलाइन 1090, महिला सहायता नंबर 181, और आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी दी।

कांस्टेबल श्रुति ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कुछ बुनियादी उपाय बताए और कहा कि “आत्मविश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है। डरने के बजाय अपने हक और सुरक्षा के लिए आवाज उठाएं।” वहीं कांस्टेबल ह्दयानंद ने सोशल मीडिया पर सावधानी और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर चर्चा की।

विद्यालय के प्रबंधक एसडी गिरी ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी, जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि बच्चे जिम्मेदार नागरिक बन सकें। अंत में छात्राओं ने मिशन नारी शक्ति से जुड़ी प्रतिज्ञा ली कि वे स्वयं और दूसरों को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा सजग रखेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular