Sunday, September 21, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurअनियंत्रित ट्रैक्टर ने प्रधान की कार में मारी टक्कर हालत गंभीर

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने प्रधान की कार में मारी टक्कर हालत गंभीर

गोरखपुर । सहजनवा हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अनंतपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कार में ठोकर मार कर पलट गया। हादसे में कार में सवार क्षेत्र के दो प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधान ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीडीह के प्रधान गंगा प्रसाद और पिपराहेमा के प्रधान उमेश यादव की जरूरी काम से गोरखपुर गए हुए थे। कार्य निपटाने के बाद दोनो घर के लिए निकले। कार को प्रधान गंगा प्रसाद चला रहे थे। जैसे ही वह अनंतपुर चौराहे पर पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कार में ठोकर मार दिया। ठोकर इतना तेज था कि ट्रैक्टर विपरीत दिशा में जाकर गढ्ढे में गिर गया।

हादसे में दोनों प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे ग्रामीणों ने तत्काल एक निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। जहां दोनों प्रधान की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रधान ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

इस संदर्भ में थानेदार मदन मोहन मिश्र ने कहा कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular