Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurउज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को चूल्हे के धुयें से दिलायी मुक्ति :...

उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को चूल्हे के धुयें से दिलायी मुक्ति : प्रभारी मंत्री

अवधनामा संवाददाता

प्रत्येक छूटे हुये पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता
सरकार की मंशानुसार केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को दिलाना सुनिश्चित करें

ललितपुर। आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरुक करते हुए प्रमुख योजनाओं के संतृप्तीकरण एवं योजनाओं के लाभ की कहानी लाभार्थियों की जुवानी जानने के उद्देश्य से जल शक्ति विभाग राज्यमंत्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में जखौरा ब्लॉक के ग्राम रोड़ा एवं बख्तर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयेाजन किया गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, राज्यमंत्री, प्रदीप चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। प्रभारी/राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा अंतिम पायदान तक योजनाओं के आच्छादन हेतु यह संकल्प यात्रा चलायी जा रही है, जिसके माध्यम से गांव-गांव, घर-घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही ललितपुर जैसे पिछड़े जिले का विकास होना शुरु हो गया था, इस जिले के लिए एयरपोर्ट, बल्क ड्रग पार्क जैसी बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिली हैं, जिससे पूरे जनपद का सम्पूर्ण विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा देश की माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना का उपहार देकर उन्हें चूल्हे के धुयें से मुक्ति दिलायी है, आज हर पात्र व्यक्ति के पास अपनी पक्की छत है, हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है और पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि की धनराशि उनके स्वयं के बैंक खातों में पहुंच रही है। आयुष्मान योजनान्तर्गत 05 लाख तक का उपचार पाकर लोगों को इलाज के खर्च से मुक्ति मिली है, बच्चों एवं महिलाओं को नियमित रुप से पोषाहार दिया जा रहा है। इन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी बिचौलियों के पहुंच रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भेजी गई एलईडी वैन के माध्यम से उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री का उद्बोधन दिखाया गया तथा लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं के लाभ से अपने जीवन में आये बदलाव की कहानी सुनाई व अन्य लोगों को प्रेरित भी किया। मौके पर ग्राम रोड़ा व बख्तर में केन्द्र/प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के आच्छादन की स्थिति और लक्ष्य के सापेक्ष लाभान्वित व्यक्तियों की जानकारी दी गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं जनमानस को विकसित भारत संकल्प यात्रा सम्बंधी शपथ दिलायी तथा प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों को प्रमाण पत्र वितरित किए। बताया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य केन्द्र/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, नए लाभार्थियों का चयन एवं पुराने लाभार्थियों का फीडबैक लेना है। कार्यक्रम में सम्पूर्ण स्वास्थ्य मेला, आयुष्मान कार्ड, क्षय रोग विजेता रैली, सुपोषित परिवार पोषण मेला, अन्नप्रासन, संतुलित आहार, स्वच्छता अभियान, कृषि महोत्सव/मेला, किसान बाजार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा एक संकल्प, शिक्षक पुरस्कार, डिजिटल साक्षरता, जॉय ऑफ लर्निंग स्कूल, वाद-विवाद प्रतियोगिता, आजीविका मेला, उत्पाद प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, वित्तीय साक्षरता, ई-कॉमर्स, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन, पीएम मुद्रा लोन, स्टैण्डअप, स्टार्टअप, स्वामित्व योजना, घरौनी, जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का प्रचार, वनाधिकार अधिनियमि के तहत पट्टों का वितरण, उजाला एवं सौभाग्य योजना, सहकारी समितियां, पशु टीकाकरण आदि योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से संवाद कर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के उपरान्त ग्राम में ड्रोन तकनीक से खेतों में नैनो उर्वरकों का छिड़काव करके दिखाया गया, जिसे देखने हेतु ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह दिखा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय, डीपीआरओ नवीन मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी दीपेन्द्र पाण्डेय, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, एआर कॉपरेटिव अशोक कुमार, एलडीएम रंजीत कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, सीवीओ सहित प्रमुख विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular