‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर आते ही मचा बवाल, ‘प्रेमलु’ से तुलना पर यूजर्स ने वीर पहाड़िया को घेरा

0
6325

नई दिल्ली।  अभिनेता वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म के टीजर को देखकर कई यूजर्स ने इसकी तुलना मलयालम की चर्चित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘प्रेमलु’ से की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘प्रेम कीटाणु’ ‘प्रेमलु’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

फिल्म में वीर पहाड़िया एक कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में नजर आएंगे। टीजर में कॉलेज लाइफ, दोस्ती, प्यार और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है। अपारशक्ति खुराना और राकेश बेदी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

यूजर्स ने पूछा- ‘क्या यह प्रेमलु की कॉपी है?’

टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फिल्म की तुलना नसलेन और ममिता बैजू स्टारर ‘प्रेमलु’ से शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने सीधे सवाल किया कि क्या यह फिल्म ‘प्रेमलु’ की कॉपी है। वहीं, कुछ लोगों ने कास्टिंग और वीर पहाड़िया की एक्टिंग को लेकर भी अपनी राय जाहिर की।

2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

‘प्रेम कीटाणु’ का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ अपारशक्ति खुराना, आफिया सईद और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here