पेंगुइन के साथ ग्रीनलैंड चले ट्रंप! अमेरिकी राष्ट्रपति ने फॉलो किया सोशल मीडिया का नया ट्रेंड

0
1245

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे की अपनी इच्छा को सोशल मीडिया ट्रेंड के जरिए फिर व्यक्त किया है। व्हाइट हाउस ने एक्स पर एक AI फोटो साझा की, जिसमें ट्रंप और एक अमेरिकी झंडा पकड़े पेंग्विन ग्रीनलैंड की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप लगातार ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात कर रहे हैं। ट्रंप ने फिर एक बार ग्रीनलैंड की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बार सोशल मीडिया ट्रेंड के जरिए अपनी बात कही है।

द व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप और पेंगुइन की साथ में एक AI फोटो शेयर की है। इसमें पेंगुइन ने अमेरिका का झंडा पकड़ा है। ट्रंप और पेंगुइन साथ में पहाड़ों में तरफ बढ़ रहे हैं, जहां ग्रीनलैंड का झंडा लगा है।

ट्रंप ने फॉलो किया ‘पेंगुइन मीम’

डोनल्ड ट्रंप कई बार ग्रीनलैंड को अमेरिका के साथ जोड़ने की बात कह चुके हैं। अब ट्रंप का पेंगुइन के साथ ग्रीनलैंड की तरफ जाने वाला AI फोटो सामने आया है। पेंगुइन को लेकर कई तरह के मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पेंगुइन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा वर्नर हर्जोग की 2007 की डॉक्यूमेंट्री ‘एनकाउंटर्स एट द एंड ऑफ द वर्ल्ड’ की वजह से हो रही है। इस डॉक्यूमेंट्री की क्लिप में एक अकेला एडेलि पेंगुइन अपनी कॉलोनी से अलग होकर अंटार्कटिक की ओर भटकता हुआ दिखाई देता है।

इस क्लिप में बताया जा रहा है कि पेंगुइन अपनी कॉलोनी का साथ छोड़कर पहाड़ों की तरफ अकेले ही निकल गया है। पेंगुइन जिस दिशा में जा रहा है, वहां करीब 70 किलोमीटर दूर केवल पहाड़ हैं। पेंगुइन अपने साथियों को छोड़कर अकेला सबकुछ छोड़कर चला जाता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने एआई फोटो में यह दिखाने की कोशिश की है कि पेंगुइन उनके साथ ग्रीनलैंड पर कब्जा करने जा रहा है। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। डॉक्यूमेंट्री की क्लिप में उस बर्फीले पहाड़ पर कोई झंडा नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग इसे निहिलिस्ट पेंगुइन, लोनली पेंगुइन और वैंडरिंग पेंगुइन मीम कह रहे हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here