HomeMarqueeसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर त्रिवेणी संगम हाईवेज का विशेष सड़क...

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर त्रिवेणी संगम हाईवेज का विशेष सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान

सड़क सुरक्षा की संस्कृति विकसित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें: फिरोज़ खान

फतेहपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देशानुसार वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट एवं त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में फतेहपुर जनपद बॉर्डर से सटे कौशाम्बी जनपद के सैनी एवं अजुहा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा को लेकर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा “जीरो फैटिलिटी कॉरिडोर” की अवधारणा को सफल बनाना रहा।

अभियान के दौरान आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश दिया गया। “मेरा हेलमेट मेरी सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत सैकड़ों दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क रेडियम रिफ्लेक्टर स्टिकर वितरित किए गए तथा उन्हें हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क पर सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही यातायात नियमों का पालन करने एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई गई। राजस्थान सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन की रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संगम हाईवेज द्वारा प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर हाईवे को दुर्घटनामुक्त बनाना है, ताकि प्रत्येक नागरिक सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक यात्रा कर सके। कार्यक्रम के अंत में लोगों से सड़क सुरक्षा की संस्कृति को अपनाने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular