HomeUttar PradeshAzamgarhवृक्षारोपण महायज्ञ-2026 : आज 12 जुलाई को आजमगढ़ में होगा 65 लाख...

वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 : आज 12 जुलाई को आजमगढ़ में होगा 65 लाख पौधों का महाअभियान

मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा तथा नोडल अधिकारी जी.एस. नवीन कुमार की उपस्थिति में होगा जनसहभागिता आधारित वृक्षारोपण कार्यक्रम

आजमगढl जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत प्रदेश में 12 जुलाई को एक ही दिन 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ को 65 लाख पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस महाअभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सफल आयोजन हेतु शासन द्वारा मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा तथा जी.एस. नवीन कुमार (आईएएस), सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद को जनपद का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत 12 जुलाई को प्रातः 07 बजे विकास खंड पल्हनी की ग्राम पंचायत तमौली में जी.एस. नवीन कुमार (आईएएस), सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद द्वारा जनसहभागिता के साथ वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके उपरांत मध्याह्न 12 बजे एस.के.पी. मैदान, गंभीरवन, नया आरटीओ ऑफिस रोड पर मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के करकमलों द्वारा व्यापक जनभागीदारी के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।

वृक्षारोपण महायज्ञ को सफल बनाने के उद्देश्य से जी.एस. नवीन कुमार (आईएएस), सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर आयुक्त प्रमोद पांडेय तथा प्रभागीय वनाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पौधों की उपलब्धता, रोपण स्थलों की तैयारी, विभागवार लक्ष्य, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता, पौधों के संरक्षण तथा कार्यक्रम के प्रभावी संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवसीय कार्यक्रम न होकर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का जनआंदोलन है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन से अपील की कि वे आज 12 जुलाई को आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ में सक्रिय सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करें। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा,उप जिलाधिकारी सदर नरेंद्र गंगवार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular