इटावा। नारायन काॅलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स के विशाल प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट फाॅरेस्ट आफिसर विकास नायक,विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ.धर्मेन्द्र शर्मा,सम्मानित अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद डा.राजीव चैहान,क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार शर्मा, डी.पी.ओ.नमामि गंगे,संदीप चैहान तथा शोध अधिकारी श्रीमती संगीता ने पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाओं ने भी पौधा रोपण कर विद्यालय कैम्पस को और ज्यादा हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विकास नायक ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने परिवार में सदस्यों की संख्या के अनुसार पौधा रोपण करना चाहिए।पौधा रोपण मुहिम का उद्देश्य वातावरण को शुद्ध करना तथा संरक्षित करना है।विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. धर्मेन्द्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं।
डा.राजीव चैहान,पर्यावरणविद ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिये अपने घर में कम से कम एक वृक्ष और छोटे-छोटे पौधे अवश्य लगायें और दूसरों को भी पौधे लगाने के लिये प्रेरित करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय काॅर्डिनेटर उरूसा रिज़वान,सी.सी.ए. इंचार्ज ऋतु कनौजिया,टोनी साइमन, मोहन दलेला,सीमा मिश्रा एवं रूपेश कुमार आदि अध्यापक/अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।





