विधानसभा प्रतिनिहित समिति की बैठक में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर की शिकायत पर हुई कार्रवाई, राजकीय महाविद्यालय में 30 रिक्त पदों को भी मिली मंजूरी
महोबा। विधानसभा प्रतिनिहित समिति की सचिवालय में संपन्न हुई बैठक में विचाराधीन प्रकरणों पर चर्चा कर समीक्षा की गई। साथ ही कई मामलों का निस्तारण भी किया गया। बैठक में विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर पूर्व की बैठक खरेला के विद्युत विभाग के जेई द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को अनावश्यक परेशान किए जाने का मुद्दा उठाया गया, जिस पर मुख्य सचिव ने मुख्य अभियंता का दूसरे जिले में स्थानांतरण किए जाने की जानकारी दी।
विधान परिषद सदस्य ने बैठक में बताया कि पिछली दफा समिति को अवगत कराया गया था कि जिला महोबा के खरेला में जेई जयवीर सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं को अनावश्यक परेशान कर रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने इस बावत शिकायती की थी और जेई का अन्य जिले में स्थानांतरित किए जाने की मांग उठाई थी। उक्त प्रकरण में चेयरमैन पावर कॉरपोरेशन अपर मुख्य सचिव आशीष गोयल ने समिति को अवगत कराया गया कि इस मामले में मुख्य अभियंता विद्युत द्वारा अन्य जिले में स्थानांतरण किया जा चुका है।
बैठक में सभापति राजीव सिंह ने निर्देश दिए गए कि आम जनमानस को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिये, बल्कि विभाग उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करे न कि बेवजह परेशान किया जाए। इससे पूर्व एमएलसी मानसून सत्र की बैठक में वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के कला, वाणिज्य संकाय व अर्थ शास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र सहित 30 रिक्त पदों को भरे जाने का मुद्दा उठाया गया था, जिस पर शासन से मंजूरी मिल गई है।
सचिवालय की आयोजित होने वाली बैठकों में एमएलसी जिले वासियों, किसानों की समस्याओं को हमेशा उठाकर उनका निस्तारण कराए जाने का प्रयास करते रहते हैं। इस मौके पर समिति सदस्य विधानसभा विधान परिषद एवं ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव चेयरमैन, प्रबंध निदेशक नितेश कुमार सहित उच्च अधिकारियों की मौसम रहे।





