HomeUttar PradeshAzamgarhविश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, जन्मोत्सव एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, जन्मोत्सव एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

आजमगढ़ । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होबर्ट स्कूल, बदरका में तमसा परिवार, आजमगढ़ एवं ब्रेनोब्रेन टीम के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुबोध कुमार सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की गई। साथ ही संस्था के सदस्य जैगम जी की सुपुत्री बतूल जैदी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पवन सिंह ने वृक्षारोपण के विषय में विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने पौधों के सही चयन, रोपण की उचित विधि, पौधों की सुरक्षा तथा उनकी नियमित देखभाल के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे संरक्षित कर वृक्ष बनने तक उसकी देखरेख करना भी उतना ही आवश्यक है।

इस अवसर पर विशेष रूप से पवन सिंह, डॉ. पूनम सिंह, पूनम सिंह, प्रज्ञा सिंह, पवन सिंह, शाहिद, मनभोद सिंह, जिला योजना समिति सदस्य गुरुटोला अनंतपुरा सभासद मोहम्मद अफजल, आलोक सिंह, तेज बहादुर सिंह, गुप्ता अंकल, रितेश गोयल, जैगम, उमेश सिंह, मनीष सिंह, सी.पी. यादव, अनिल यादव, गुलाब चौरसिया, बृजेश सहित तमसा परिवार के सदस्य, ब्रेनोब्रेन के बच्चे, उनके अभिभावक तथा वन विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular