HomeItawaश्री अग्रवाल सभा,इटावा द्वारा समर स्केटिंग कैंप का शुभारंभ

श्री अग्रवाल सभा,इटावा द्वारा समर स्केटिंग कैंप का शुभारंभ

इटावा। श्री अग्रवाल सभा ने इटावा स्केटिंग क्लब के संचालक नरेश भदौरिया के सहयोग से समाज के बच्चों के लिए समर स्केटिंग कैंप का शुभारंभ किया। कैंप का उद्देश्य बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना एवं स्केटिंग जैसी रोमांचक एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधि से जोड़ना है।कैंप में 20 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई।उद्घाटन अवसर पर सभा के पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,महामंत्री बलराज गर्ग, संगठन मंत्री पंकज अग्रवाल,कोषाध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, श्री दीपक अग्रवाल, शरद अग्रवाल एवं श्री सुमित अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता संदीप अग्रवाल तथा उपमंत्री सुमित गर्ग ने सभी अतिथियों एवं बच्चों का स्वागत करते हुए कैंप की सफलता की कामना की।इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने और अभिभावको ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेलों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रेरित किया।श्री अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित यह पहल समाज के बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular