सचिव व सहसचिव पद पर रहा कांटे का मुकाबला

0
102
अवधनामा संवाददाता
हाथरस। (Hathras) रेवेन्यू बार एसोसिएशन के शुक्रवार को सचिव व सहसचिव पद मतदान हुआ। जिसमें ब्रजकांत व शशांक विजय को वरण किया। जबकि अध्यक्ष पद पर पहले राजेंद्र शर्मा के अलावा अन्य पदों पर भी  निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था।
निर्वाचन अधिकारी सुदर्शन शर्मा व विवेक कुलश्रेष्ठ के मुताबिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के  तहत शुक्रवार को सचिव सहसचिव के पद निर्विरोध निर्वाचन न होने के कारण मतदान कराया गया। कुल 65 मतदाताओं में से 64 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
सचिव पद के उम्मीदवार ब्रजकान्त बाबू को सर्वाधिक 31 मत, जे.पी.शर्मा को 26 मत, राजपाल सिंह पुनियां को 4 व मनीष दीक्षित एड मात्र 1 मत प्राप्त हुआ। जबकि 2 मत निरस्त हुए। सहसचिव पद के प्रत्याशी शशांक पचौरी को 38 मत व राहुल वशिष्ठ एड 26 मत मिले। सचिव के लिए मत ब्रजकांत बाबू को 5 मतों से व सहसचिव पद शशांक पचौरी को 12 मतों से विजयी घोषित किया गया।
जबकि इससे पहले अध्यक्ष पद पर राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार अग्निहोत्री,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर किशन लाल बघेल व कोषाध्यक्ष पद पर अमित उपाध्याय  को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। भारी पुलिस बल की देखरेख में हुए चुनाव के बाद पुलिस प्रशासन व निर्वाचन कमेटी का आभार व्यक्त किया गया।

 

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here