Wednesday, May 13, 2026
spot_img
HomeSliderIPL 2026 के बीच इस क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास, इमोशनल पोस्ट...

IPL 2026 के बीच इस क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास, इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस को चौंकाया

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने 13 साल के करियर को अलविदा कहा।

भारत में इन दिनों आईपीएल (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर है। 19वें सीजन के शोर के बीच बांग्लादेश क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है।

टीम के स्टार और अनुभवी तेज गेंदबाजों में शुमार रुबेल हुसैन (Rubel Hossain Retirement) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास का एलान कर दिया है। 36 साल के रुबेल ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपने 13 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

इमोशनल पोस्ट के साथ संन्यास का एलान

दरअसल, सोशल मीडिया पर रुबेल हुसैन ने अपनी रिटायरमेंट की जानकारी देते हुए लिखा कि उन्होंने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट, 104 वनडे और 28 टी20आई मैच खेले। नेशनल टीम उनका इमोशन है, लेकिन एक समय आता है, जब अलविदा कहना पड़ता है।

उन्होंने ये साफ किया कि इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद वो घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। रुबेल ने अपने परिवार, दोस्तों, मीडिया और फैंस का शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जताई कि करियर के अगले चरण में भी उन्हें ऐसा ही समर्थन मिलता रहेगा।

बता दें कि रुबेल ने अपने करियर में 27 टेस्ट में 36 विकेट, 104 वनडे में 129 विकेट और 28 टी20 इंटरनेशनल में 28 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, घरेलू क्रिकेट में वह आखिरी बार 2024 में प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।

2015 का ऐतिहासिक स्पेल हमेशा रहेगा याद

इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में 2015 विश्व कप मैच के दौरान रुबेल ने 9.3 ओवर में 53 रन देकर इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट चटकाए थे और मैच का रुख बदल दिया था। उनके उस प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को पहली बार आईसीसी विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया था।

उन्होंने 145 किमी/ घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए अपनी पहली गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड को बोल्ड और अगली गेंद पर जेम्स एंडरसन को आउट किया था। उनका ये प्रदर्शन आईसीसी ने बाद में टूर्नामेंट के बेहतरीन स्पेल्स में शामिल किया। ऐसे में रुबेल को उनके इस ऐतिहासिक स्पेल के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular