HomeEntertainment'उसे टॉर्चर कर रहे थे', Sanchita Ugale के पिता का दावा, बेटी...

‘उसे टॉर्चर कर रहे थे’, Sanchita Ugale के पिता का दावा, बेटी की मौत से जुड़े राज खोलते हुए की न्याय की मांग

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत से उनका परिवार बुरी तरह से टूट गया है। हाल ही में एक्ट्रेस के पिता ने दावा किया है कि संचिता को टॉर्चर किया जा रहा था।

संचिता उगले (Sanchita Ugale Death) के निधन से न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री शॉक में है, बल्कि उनका पूरा परिवार बुरी तरह से टूट चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो 14 जून को एक्ट्रेस ने अपने मुंबई अपार्टमेन्ट में आत्महत्या कर ली थी, जिसकी छानबीन पुलिस लगातार कर रही है।

संचिता के भाई के बाद अब हाल ही में उनके पिता मच्छिंद्र उगले ने अपनी बेटी के डिप्रेशन में दावा करते हुए बताया कि एक्ट्रेस को काफी समय से टॉर्चर किया जा रहा था।

वह अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी

एनडीटीवी से खास बातचीत में संचिता उगले के पिता ने कहा, “वो बहुत ही उदास रहती थी, उसने हमें वजह नहीं बताई, बस हमें ये पता है कि वह अपसेट थी। मतलब वो जब अच्छे मूड में भी होती थी, तो अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी। ये बात हमारे ध्यान में आई थी, इसलिए हम रोज उसके साथ आना-जाना करते थे। बस उस वक्त ही हमने उसे आधे घंटे के लिए छोड़ा था, वो हमारी गलती थी। वह इतने डिप्रेशन में चली गई,लेकिन हमें ये नहीं लगा था कि वह इस तरह का कदम उठाएगी।”

उसे टॉर्चर किया जा रहा था

संचिता उगले के पिता ने आगे कहा, “हमने उससे बातचीत की थी, लेकिन उसे टॉर्चर किया जा रहा था। उसे कोई न कोई पैसों को लेकर या किसी बात को लेकर मांग करते हुए टॉर्चर कर रहा था। किसी न किसी मामले में ये हो रहा था, मतलब…अब वो बात मेरे सामने साफ आएगी, लेकिन निश्चित रूप से ऐसा हो रहा था। प्रशासन से बस हमारी यही मांग है कि मेरी बेटी के साथ जो गलत हो रहा था, उसकी बात होनी चाहिए।”

संचिता उगले के निधन के बाद उनकी कई चैट्स वायरल हो रही है। एबीपी लाइव की रिपोर्ट्स के मुताबिक, संचिता पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन में थीं और अपने भविष्य को लेकर वह काफी डरी हुई थीं। रिपोर्ट में यह बताया गया कि संचिता अक्सर शूट करते हुए अपने डायलॉग्स भूलने लगी थीं और काफी खोया-खोया महसूस करती थीं। बता दें कि संचिता उगले टीवी शो कुमकुम भाग्य में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में मुख्य किरदार अदा किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular