HomeMarqueeसातवें बड़े मंगल पर भाकियू (अराजनैतिक) ने आयोजित किया विशाल भंडारा

सातवें बड़े मंगल पर भाकियू (अराजनैतिक) ने आयोजित किया विशाल भंडारा

छिवलहा क्षेत्रीय कार्यालय में बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की ओर से छिवलहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय अयांश आरओ प्लांट परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों को पूड़ी-सब्जी एवं शीतल जल का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के सुपुत्र एवं युवा किसान नेता अंकित सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा, अजय प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। हथगाम ब्लॉक इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस भंडारे में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे।

क्षेत्रीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के आयोजन में अजय प्रजापति, लवकुश सिंह यादव, संजय तिवारी, रवि मौर्य, मोहम्मद दानिश, दिनेश कुमार, अफजल हुसैन, मोहम्मद तारिक, मानसिंह, रामू प्रधान, गोविंद सिंह चौहान, सोनू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा एवं कस्बे के अनेक सम्मानित नागरिकों ने भी प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इस भंडारे में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular