Thursday, May 21, 2026
spot_img
HomeItawaऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ इटावा में रही पूर्ण बंदी

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ इटावा में रही पूर्ण बंदी

जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए केमिस्टों ने बुलंद की आवाज,पीएम को भेजा ज्ञापन

इटावा। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा,दवाओं की वैध वितरण प्रणाली को अक्षुण्ण रखने तथा छोटे व मध्यम केमिस्टों के अस्तित्व को बचाने के लिए बुधवार को जनपद के समस्त केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। इटावा केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (ECWA)के नेतृत्व में दवाओं की अवैध ऑनलाइन बिक्री,फर्जी AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जनरेटेड ई-प्रिस्क्रिप्शन,बिना चिकित्सकीय परामर्श के धड़ल्ले से हो रही दवा डिलीवरी और ऑनलाइन कंपनियों की अंधाधुंध ‘डीप डिस्काउंटिंग’नीति के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक बंद रखा गया।

इस दौरान जिले भर में दवाओं की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं।यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स(AIOCD) एवं ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश(OCDUP)के आह्वान पर किया गया।प्रदर्शन के बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त एसडीएम श्रीमती दीक्षित से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट,1940 एवं नियमावली 1945 में ऑनलाइन दवा बिक्री का कोई स्पष्ट कानूनी प्रावधान नहीं है।इसके बावजूद कॉर्पोरेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म वर्षों से अनियंत्रित व अवैध रूप से दवाओं का कारोबार कर रहे हैं।

यह सीधे तौर पर देश के कानून का उल्लंघन है।दवा व्यापारियों ने सरकार के सामने गंभीर बिंदु और मांगें ही रखी हैं।इस अभूतपूर्व बंद को UPMSRA के अध्यक्ष अभिषेक एवं उनकी पूरी टीम का भी पूर्ण और सक्रिय समर्थन प्राप्त हुआ,जिसके लिए केमिस्ट एसोसिएशन ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया।इस विशाल प्रदर्शन और बंदी को सफल बनाने में उमाकांत जैन,नवीन मेहरोत्रा,ऋषभ अग्रवाल,गौरव कांत जैन,विशाल जैन,शशांक जैन,मोहित सिंह,शैलेन्द्र यादव,पिंकी जैन,शशांक दुबे,राजीव शर्मा,प्रशांत पाल,दुष्यंत पुरवार,सतेन्द्र शर्मा,गोलू,महेश वसन्तानी,आनंद गुप्ता,विमल कुशवाहा,अतुल जैन,राजेश अग्रवाल सहित खुशी मेडिकल,एसएस मेडिकल,कीर्ति मेडिकल,माधव मेडिकल,आशीष मेडिकल,गुलजार मेडिकल,यादव मेडिकल,बांके बिहारी मेडिकल,वंशिका मेडिकल के संचालक व बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं दवा व्यापारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular