Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeInternational'दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की है जरूरत', संयुक्त राष्ट्र...

‘दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की है जरूरत’, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम हमले की निंदा की; सभी देशों से की ये अपील

पहलगाम आतंकी हमले के बाद दुनिया की सारी बड़ी ताकतें भारत के साथ खड़ी नजर आ रही है और इस दुख की घड़ी में सभी ने भारत के साथ सहानुभूति जताई है। अब संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने पहलगाम हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की है। परिषद ने बयान जारी कर ये मांग की है कि इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दुनिया की सारी बड़ी ताकतें भारत के साथ खड़ी नजर आ रही है और इस दुख की घड़ी में सभी ने भारत के साथ सहानुभूति जताई है। अब संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने पहलगाम हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की है।

संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने आतंकवाद के इस निंदनीय हरकत के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायजकों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कठघरे में लाने की जरूरत पर जोर दिया।

परिषद ने बयान जारी कर ये मांग की है कि इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए और सभी देशों से अपील की है कि वह अपने-अपने स्तर पर इस मसले पर अपना सहयोग दें। इस बयान को पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि अक्सर पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाता रहत है।

सभी देशों से संयुक्त राष्ट्र की अपील

संयुक्त राष्ट्र ने अपने बयान में सभी देशों से अंतरराष्ट्रीय कानून और प्रासंगिक सुरक्षा परिषद प्रस्तावों के तहत अपने दायित्वों के मुताबिक इस संबंध में सभी से साथ आकर और सक्रिय रूप से सहयोग करने का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का यह बयान भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें 15 मेंबर हैं, जिनमें पांच मेंबर दुनिया के सबसे ताकतवर देश हैं।

भारत को मिला इन देशों का समर्थन

इन पांच देशों में चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका शामिल हैं। इन सभी देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ा निंदा की है। साथ ही, अमेरिका की स्पाई चीफ तुलसी गब्बार्ड ने खुलेतौर पर पाकिस्तान को फटकार लगाई है।

तुलसी गब्बार्ड ने एक्स पर लिखा, “हम पहलगाम में 26 हिन्दुओं को निशाना बनाकर किए गए भयानक आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं। मेरी प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने परिवार के लोगों को खो दिया, हम पीएम मोदी और भारत के लोगों के साथ हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular