Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeदुनिया को युद्ध की नहीं बुद्ध की जरूरत -भंते विश्व जीत

दुनिया को युद्ध की नहीं बुद्ध की जरूरत -भंते विश्व जीत

ज्ञानार्जन और बौद्ध संस्कृति के बारे में जानकारी को पालि महोत्सव पखवाड़े में जरूर शामिल हों

बौद्ध भिक्षु भंते विश्व जीत ने कहा है कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को मानवता और शांति के संदेश दिए हैं। वर्तमान में दुनिया के कई देश आतंकवाद, नफरत और हिंसा की आग में झुलस रहे हैं। मानवता के कल्याण के लिए तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाएं और अधिक प्रासंगिक हो गई है। दुनिया को युद्ध की नहीं बुद्ध की जरूरत है।

भिक्षु विश्व जीत ने चंदिकन में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बौद्ध धम्म सम्पूर्ण विश्व में प्रचारित हुआ। मूलतः भारतीय धर्म और संस्कृति से आरम्भ होकर यह अनेक धर्म संस्कृतियों के साथ एकाकार होता हुआ विश्व मानव के कल्याण का हेतु बना। बौद्ध धम्म और साहित्य पर चर्चा, संवाद और ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी के लिए 17सितम्बर से लखनऊ में पालि पखवाड़ा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भंते ने उत्तर प्रदेश के सभी भिक्षुओं और बौद्ध धम्म के अनुयायियों से महोत्सव में शामिल होकर ज्ञानार्जन की अपील की।

इस अवसर पर डॉ अम्बेडकर बुद्ध विहार भदौसी के महासचिव पन्ना लाल बौद्ध, सिरमौर बौद्ध विहार सोइया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव भारती, बौद्धाचार्य हौसिला प्रसाद,इन्द्र जीत उर्फ सोनू, इन्द्र पाल गौतम, राजीव रंजन भारती,सी टी ओ मीना भारती, दिनेश कुमार राव, ज्ञान प्रकाश, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार एडवोकेट, बबलू तिवारी, हरिकेश पांडेय, कुल रोशन एडवोकेट , दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular