HomeMarqueeदेश एवं समाज हित में कार्य करने वाला भाव हो कार्यकर्ता का...

देश एवं समाज हित में कार्य करने वाला भाव हो कार्यकर्ता का – मा० मिलिंद परांडे जी

उरई (जालौन)।विश्व हिन्दू परिषद् के कानपुर प्रान्त तथा अवध प्रान्त के संयुक्त 10 दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग के चतुर्थ दिवस पर उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को जानकारी सत्र में संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री श्री मिलिंद परांडे जी ने कार्यकर्ता विकास पर संबोधित करते हुए कहा कि, देश व सामाजिक में कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को तत्पर होना चाहिए संगठन की पहचान एवं विस्तार कार्यकर्ताओं की योग्यता पर निर्भर करती है, संगठन की नींव कार्यकर्ता ही है। अतः कार्यकर्ता का निर्माण विकास एवं उसका उचित नियोजन करना पहली प्राथमिकता है।

आगे उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता किसी न किसी गुण से परिपूर्ण होता है उसकी पहचान करना एवं उसके गुण का संगठन के हित में उपयोग करना एक आदर्श संगठनकर्ता की निशानी है। विश्व हिंदू परिषद सामाजिक परिवर्तन का कार्य करता है अतः कार्यकर्ता का चरित्र निर्माण आवश्यक है क्योंकि एक चरित्रवान कार्यकर्ता ही संगठन की पहचान होते है। कार्यकर्ता को ऐसा होना चाहिए जो समाज के सभी वर्गों को जोड़ सके धर्मांतरण, लव जिहाद आदि रोकने के लिए सक्रिय प्रयास कर सके।

सत्र में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री गजेंद्र जी, कानपुर प्रान्त मंत्री श्री राजू पोरवाल जी, अवध प्रान्त मंत्री श्री देवेंद्र मिश्रा जी, प्रान्त सहमंत्री श्री अभिनव दीक्षित जी तथा श्री अवधेश भदौरिया जी, विहिप जिलाध्यक्ष श्री गुरुप्रसाद जी, जिलामंत्री आचार्य तेजस जी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख श्री रमाकांत सोनी, बलवीर सिंह जादौन, अरविंद गुप्ता, आशीष सेठ, समेत बड़ी संख्या में भगिनी बंधु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular