HomeMarqueeगौहनिया राज में 17 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

गौहनिया राज में 17 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

संदीप कुमार सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट की अध्यक्षता में सम्पन हुआ कार्यक्रम

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज में दिनांक 21 मई से 10 जून तक आयोजित 17 दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट, बस्ती मंडल बस्ती संदीप कुमार रहे। उन्होंने कैंप में बच्चों द्वारा सीखी गई विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

उन्होंने शीतला खेत स्थित प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र में संचालित एडवेंचर कैंप तथा प्रयागराज में चल रहे वेब डेवलपमेंट और एनीमेशन कोर्स की जानकारी दी और प्रतिभागियों को इनमें सहभागिता हेतु प्रेरित किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिभावक संघ अध्यक्ष गुलाम हुसैन ने उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ उस्मानी ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए सभी प्रतिभागियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

इस समर कैंप का संचालन विद्यालय स्काउट मास्टर एवं ब्लॉक स्काउट मास्टर डुमरियागंज कुलदीप कुमार के नेतृत्व में किया गया। कैंप में प्राथमिक विद्यालय गौहनिया राज, कंचनपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज तथा अन्य निजी विद्यालयों के लगभग 210 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कैंप के दौरान बच्चों को योग, पी.टी., शतरंज, लाठी संचालन, टेक्नोलॉजी की जानकारी, कैरियर गाइडेंस, साइंस एक्टिविटी, जुडो-कराटे, मेहंदी सजाना, पेपर क्राफ्ट, हेल्दी फूड बनाना आदि विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह का संचालन प्रभारी डीओसी स्काउट अमित कुमार शुक्ल ने कुशलतापूर्वक किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular