Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarलाखों की लागत से बना कूड़ा निस्तारण केन्द्र बना शोपीस

लाखों की लागत से बना कूड़ा निस्तारण केन्द्र बना शोपीस

चालू होने के पहले ही हो गया बदहाल

अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर विकासखंड की संजरपुर ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से निर्मित कूड़ा निस्तारण केंद्र केवल शो पीस साबित हो रहा है स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए इस केंद्र का उद्देश्य गांव को साफ-सुथरा रखना था, लेकिन संचालन के अभाव में यह महज शोपीस बनकर रह गया है। कूड़ा निस्तारण केंद्र के चालू न होने के कारण ग्राम पंचायत में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। गलियों, खाली भूखंडों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी का अंबार है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कूड़ा निस्तारण केंद्र बन तो गया, लेकिन न तो गांव में नियमित सफाई होती है और न ही कचरा संग्रहण की कोई ठोस व्यवस्था है। लाखों की लागत से बना यह केंद्र ग्राम पंचायत की लापरवाही और उदासीनता की तस्वीर पेश कर रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कूड़ा निस्तारण केंद्र को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, सफाईकर्मियों की तैनाती हो और नियमित कचरा प्रबंधन व्यवस्था लागू की जाए, ताकि ग्राम पंचायत को गंदगी से निजात मिल सके और स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य धरातल पर साकार हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular