Dhurandhar 2 Story: धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तो ब्लॉबस्टर रही लेकिन इसके साथ ही इसने कई सवाल दर्शकों के मन में छोड़ दिए। इन्हीं सवालों को लेकर दर्शक अपनी अलग-अलग थ्योरी बना रहे हैं लेकिन इस फिल्म के गाने पर बहुत कम लोगों का ध्यान गया, जिसमें कहीं ना कहीं प्लॉट 2 की स्टोरी का हिंट दिया गया है।
धुरंधर, एक ऐसी फिल्म जिसने 2025 खत्म होते-होते खूब चर्चा बटोरी। इतना ही नहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी।
धुरंधर 2 में मिलेंगे सवालों के जवाब
लेकिन जितना इसने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई उतना ही उनके दिमाग में सवाल भी छोड़े। कई सवाल है जिनके जवाब डायरेक्टर आदित्य धर पार्ट 2 में देंगे जो कि 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा। लेकिन उसके पहले धुरंधर देख चुके दर्शक अपनी अलग-अलग थ्योरी बना रहे हैं।
फैंस ने बनाई ये थ्योरी
कुछ लोग थ्योरी बना रहे हैं कि शायद यलीना, हम्जा को धोखा देगी और हम्जा की खुफिया डायरी ही उसे उसके खिलाफ खड़ी कर देगी। यानि यलीना वह डायरी पढ़ लेती है और हम्जा के खिलाफ खुड़ हो जाती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है हम्जा, यलीना से सच्चा प्यार नहीं करता और अपना मकसद पूरा होते ही वह यलीना को छोड़कर निकल जाएगा।
इस गाने में छिपी है ‘धुरंधर’ की कहानी
हालांकि धुरंधर में एक ऐसा है जो शायद पार्ट 2 में क्या होने वाला है इसकी हिंट देता है। जिस गाने की बात की जा रही है वह है ‘गहरा हुआ’ इस गाने को रणवीर सिंह और सारा अर्जुन पर फिल्माया गया है। इस गाने के लिरिक्स कहीं ना कहीं हिंट देते हैं कि आखिर इस प्यार का अंजाम क्या होगा और इसका असली मकसद क्या है।
धुरंधर 2 में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट
हालांकि जिस तरह से दर्शकों ने अलग-अलग थ्योरी बनाई है ये भी उसी तरह की एक थ्योरी है जो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसके मुताबिक इस गाने के लिरिक्स पार्ट 2 में क्या होगा, इसकी हिंट देते हैं। ये गाना रोमांटिक है लेकिन इसे लिखा इरशाद कामिल ने है जो मीनिंगफुल गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पी लूं, तुमसे ही, भागे रे मन, आओगे जब, सैंयारा जैसे गाने बॉलीवुड को दिए हैं।
क्या है इस गाने का मतलब
अगर हम इस गाने को डिकोड करें तो इसके लिरिक्स रोमांस के साथ-साथ बदले और धोखे की फीलिंग्स भी देते हैं। गाने की शुरुआत में हम्जा की फीलिंग्स दिखाई जाती है जिसके लिरिक्स हैं- लाखों फरिश्तों की है तू जान, वो पूछते हैं रहती कहां, मेरी बांहों में रहती उनको बता।
क्या यलीना देगी हम्जा को धोखा
लेकिन वहीं दूसरे अंतरे में उसके असली मकसद की हिंट दी जाती है, लिरिक्स हैं- तेरी मोहब्बत में जलना भी है और तुझसे बचके ही चलना भी है, कुछ रंग अपना बदलना भी है, मेरी जन्नत का रस्ता, तू ही तू। इसका मतलब हो सकता है कि हम्जा की डेथ का कारण यलीना बन सकती है। जन्नत के रास्ते का मतलब किसी की डेथ से हो सकता है। वहीं सारा अर्जुन का किरदार अपना रंग भी बदल सकता है जो हम्जा को अपने मुल्क के लिए धोखा दे सकती है।
हालांकि ये भी एक थ्योरी ही है और यह सच होती या नहीं ये भी पार्ट 2 में ही पता चल पाएगा। धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन ने काम किया है। धुरंधर 2 थिएटर्स में 19 मार्च को रिलीज होगी। इसकी टक्कर यश की टॉक्सिक 2 से होगी।





