T20 World Cup 2026 से पहले भारतीय टीम को मिली गुड न्‍यूज! तिलक वर्मा ने शुरू की प्रैक्टिस

0
1245

टी20 विश्‍व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। 8 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को अच्‍छी खबर मिली है। चोट के बाद वापसी कर रहे मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज तिलक वर्मा पर अपडेट आया है।

टी20 विश्‍व कप 2026 से पहले भारतीय टीम को गुड न्‍यूज मिली है। चोट के बाद वापसी कर रहे मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज तिलक वर्मा पर अपडेट आया है। वे बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में तिलक को नेट पर लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। वह तेज गेंदबाज मयंक यादव की पूरी रफ्तार का सामना कर रहे थे।

वापसी का प्रयास कर रहे तिलक

तिलक इस महीने की शुरुआत में पेट की सर्जरी कराने के बाद वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस सर्जरी के कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज से बाहर रहना पड़ा। बीसीसीआई के अनुसार, तिलक के 3 फरवरी को मुंबई में भारतीय टीम से जुड़ने की उम्मीद है। विश्‍व कप से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्‍यास मैच खेलेगी।

यह मुकाबला नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में 4 फरवरी को खेला जाएगा। खबरों के मुताबिक, मयंक यादव और रियान पराग को भी फिटनेस क्लीयरेंस मिलने वाला है। विश्‍व कप में भारतीय टीम में तिलक वर्मा का रहना जरूरी है। वह बड़े मैचों में भारत को जीत दिला सकते हैं। एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उन्‍होंने नाबाद 69 रन बनाए थे। भारत टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने की कोशिश कर रहा है, ऐसे में तिलक मैच विनर साबित हो सकते हैं।

भारत का पहला मैच 7 फरवरी को

टी20 विश्‍व कप 2026 में भारत को ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है। इस ग्रुप में अमेरिका, नीदरलैंड, पाकिस्तान और नामीबिया भी है। सूर्यकुमार यादव की टीम शनिवार, 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं 15 फरवरी को भारत का सामना पाकिस्‍तान से होगा।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here