Saturday, May 11, 2024
spot_img
HomeMarqueeआम जनता को रुला रहा टमाटर का भाव,लहसुन भी बिक रहा 80-120...

आम जनता को रुला रहा टमाटर का भाव,लहसुन भी बिक रहा 80-120 रुपये किलो

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर। बाजार में कुछ सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। बाजार जाकर सब्जियां खरीदने वाली घर की महिलाएं परेशान हैं। जहां टमाटर के भाव महिलाओं को रुला रहे हैं वही अन्य सब्जियां भी काफी महंगी हो गई हैं। दाल के बजाय सब्जियों से काम चलाने वाली महिलाओं को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।_
जहां अभी कुछ दिन पहले ही टमाटर अस्सी रुपए किलो बाजार में बिक रहा था,वही अब एक सौ बीस रुपए किलो बिक रहा है। यही हाल लहसुन का भी है, अस्सी रुपए किलो बिकने वाला लहसुन अब एक सौ बीस रुपए किलो बिक रहा है। पिछले एक महीने से बीस रुपए से पचीस रुपए पाव मिलने वाला अदरक साठ से सत्तर रुपए पाव मिल रहा है। मिर्चा भी चालीस रुपए से सत्तर रुपए हो गया है।प्याज के भी दाम बढ़ गए हैं।विकास खंड कुड़वार क्षेत्र के भण्ड़रा निवासी वन्दना मिश्रा, अर्चना पाठक, उर्मिला यादव आदि महिलाओं ने बताया कि घरों में जहां पर ज्यादा लोग हैं वहां दाल की बजाए सब्जियां बना कर काम चला लिया जाता था। लेकिन सब्जियों के दाम बढ़ने से अब दिक्कतें आ रही हैं, क्योंकि दाल के दाम पहले से भी बढ़कर एक सौ पचास रुपए किलो मिल रही है।कुछ इसी तर्क की समस्याओं के बारे में भदैया क्षेत्र के गांव छतौना निवासी मरियम, रेहाना छोटका व संतोषी ने भी बताए।इस समस्या पर सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए,जिससे महिलाओं को राहत मिले।महंगाई बढ़ती चली जा रही है, इस पर सरकार का कोई अंकुश नहीं लग रहा है।_

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular